शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

फांसी लगाकर की खुदकुशी

पिज्जा डिलीवरी बॉय का किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम नगर कांकड़ में एक युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते अपने किराए के घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक अपने भाई के साथ रहकर पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। देर रात काम से लौटे भाई ने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़कर देखने पर युवक फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक का नाम रजनीश पिता अनिल (22) निवासी श्रीराम नगर कांकड़, मूल निवासी कटनी है। रजनीश इंदौर में अपने भाई शुभम के साथ किराए का मकान लेकर रहता था और एक फूड डिलीवरी कंपनी में पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। मृतक के भाई शुभम ने बताया कि दोनों भाई अक्सर साथ में ड्रिंक करते थे। कल पैसे नही होने की वजह से ड्रिंक नही की। बीती रात करीब 8 बजे शुभम ने रजनीश से घर जाकर खाना खाकर आराम करने को कहा था, जिसके बाद रजनीश कमरे पर चला गया। रात करीब 1 बजे जब शुभम अपना काम निपटाकर घर पहुंचा, तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी। काफी आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई, तो शुभम ने मकान मालिक और आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। आसपास के लोगों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो रजनीश फंदे से लटका हुआ मिला। घबराए परिजन और लोग उसे तुरंत फंदे से उतारकरअस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लसुड़िया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें