सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बच्चे के इलाज को लेकर पारिवारिक विवाद दामाद ने ससुर पर पत्थर से किया हमला

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद द्वारा अपने ही ससुर पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। मासूम बच्चे को डॉक्टर के…

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक दामाद द्वारा अपने ही ससुर पर पत्थर से हमला करने का मामला सामने आया है। मासूम बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने की बात को लेकर शुरू हुआ मामूली कहासुनी का विवाद इतना बढ़ गया कि आपा खोए दामाद ने ससुर और पत्नी के साथ अभद्रता करते हुए पास पड़ा पत्थर उठाकर ससुर को दे मारा। वारदात के बाद पीड़ित ससुर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी दामाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, घटना हुकमाखेड़ी स्थित सरकारी स्कूल के पास की है। फरियादी भूरेलाल पिता वेस्ता हरवाल, निवासी पाल्यापुरा, इंदौर ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। फरियादी ने बताया कि वह स्कूल के पास खड़े हुए थे, तभी उनका दामाद रवि निवासी पाल्यापुरा वहां आ धमका। आरोपी रवि आते ही अपने ससुर भूरेलाल पर भड़क गया और कहने लगा कि तुम और मेरी पत्नी मोहिनी मेरे बेटे देवान को डॉक्टर के पास इलाज कराने क्यों नहीं ले जा

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें