सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक सील

इंदौर। महू थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कल देर शाम छापा मारकर फर्जी तरीके से प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टर को…

झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, क्लिनिक सील

इंदौर। महू थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरखेड़ा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कल देर शाम छापा मारकर फर्जी तरीके से प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को मिल रही शिकायतों के आधार पर दी गई इस दबिश में आरोपी मौके पर बिना किसी चिकित्सीय डिग्री के मरीजों का इलाज करता पाया गया।

कार्रवाई के दौरान क्लिनिक से चार डिब्बे प्रतिबंधित औषधियां भी बरामद हुईं। पूर्व में भी अवैध रूप से दवाखाने के संचालन में लिप्त रहे आरोपी के खिलाफ पंचनामा तैयार कर क्लिनिक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी एमएस खान के विरुद्ध म.प्र. आयुर्वेदिक अधिनियम तथा बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें