सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

कैमरों से बचने वाले जुगाड़बाजियों पर थाना प्रभारी की नजर

नियम तोडने वालों को धरा, हेलमेट लगाने वालों ने बताया क्यों है उपयोगी इन्दौर

कैमरों से बचने वाले जुगाड़बाजियों पर थाना प्रभारी की नजर

शहर की ट्राफिक पुलिस

कैमरों से बचने वाले जुगाड़बाजियों पर थाना प्रभारी की नजर

द्वारा लगातार नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पलासिया चौराहा पर थाना प्रभारी राधा यादव सख्त चैकिंग भी कर रही है। थाना प्रभारी ने जुगाड़बाज वाहन (सिटी ब्लास्ट चालकों पर कार्रवाई की है। वहीं हेलमेट लगाने वालों से इसकी

उपयोगिता भी पूछी

पलासिया चौराहा पर सिग्नल पर रुके हुए लोगों से ट्राफिक थाना प्रभारी राधा यादव ने संवाद किया। उन्होने हेलमेट लगाने वालों को माइक दिया और उनसे पूछा कि हेलमेट क्यों लगाया है, हेलमेट लगाने का अनुभव क्या है, वहीं हेलमेट नहीं लगाने वाले चालकों से भी पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे है। कुल मिलाकर लोगों को संवाद कर एक ओर जहां हेलमेट को लेकर जागरूक किया वहीं दूसरी ओर शहर में सैकडों दोपहिया वाहन ऐसे चल रहे है जिनकी नम्बर प्लेट अनियमित है, उन पर भी कार्रवाई की गई। दरअसल कैमरों से बनने वाले चालान से बचने के लिए जुगाडु वाहन चालकों ने नम्बर प्लेट का कौना मोड दिया तो किसी ने एक नम्बर पर टेप लगा दी, कुछ लोगों ने नम्बर प्लेट पर कीचड़ लगा दिया। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें