विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित एआईसीटीएल ईवी चार्जिंग स्टेशन को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाते हुए कीमती कॉपर केबल पर हाथ साफ कर दिया। चार्जिंग स्टेशन से कुल 6 ईवी चार्जिंग केबल के कॉपर तार चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय नगर पुलिस के अनुसार, यह मामला फरियादी भारत पिता ब्रजमोहन जोशी, निवासी साउथ कमाठीपुरा, नेताजी सुभाष मार्ग की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है। फरियादी भारत ने पुलिस को बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे और एआईसीटीएल चार्जिंग स्टेशन विजय नगर की जांच की, तो वहां लगे कुल 6 ईवी चार्जिंग केबल में कॉपर के तार गायब थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने मौका पाकर चार्जिंग स्टेशन में लगे सभी 6 ईवी चार्जिंग केबल के कॉपर तारों को काटकर चोरी कर लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 19 November 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

