सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

खत्म हुई सहनशक्ति…पैर लगने की छोटी बात पर की पिटाई

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के पास स्थित कैफे में पैर लगने जैसी मामूली बात को लेकर युवकों द्वारा एक छात्र की बेदर्दी से पिटाई करने का…

इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज के पास स्थित कैफे में पैर लगने जैसी मामूली बात को लेकर युवकों द्वारा एक छात्र की बेदर्दी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद लोगं की सहनशक्ति अब खत्म हो गई हो। पीड़ित द्वारा तुरंत माफी मांगने के बावजूद आरोपियों ने गाली- गलौज करते हुए उस पर लात-घूसों और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक की शिकायत पर तेजाजी नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से के अनुसार, घटना बायपास रोड स्थित अभिव्यक्ति कैफे की है। मामले में पीड़ित अजय पिता माधव सिंह बड़ूखिया, निवासी मानपुर ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के कॉलेज के पास स्थित कैफे पर गया हुआ था, जहां आरोपी कान्हा, डुग्गू, अमन और उनके अन्य साथी पहले से बैठे हुए थे। इस दौरान कैफे में चलते समय गलती से अजय का पैर वहां बैठे अमन से टकरा गया। अजय ने तुरंत अमन से माफी भी मांग ली, लेकिन इसके बावजूद अमन उग्र हो गया और अभद्र गालियां देने लगा। जब पीड़ित ने गालियां देने का विरोध किया, तो अमन, कान्हा और उनके साथियों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी डुग्गू ने अपने कमर से बेल्ट निकालकर युवक को बुरी तरह पीटा, वहीं अन्य आरोपी लात-घूंसे मारते रहे। इस हमले में फरियादी को बाईं तरफ की पसली, सिर के पीछे, बाएं हाथ की कोहनी और दाहिनी आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। तेजाजी नगर पुलिस का कहना है कि फरियादी के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कान्हा, डुग्गू, अमन और उनके अन्य साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें