सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्ण बाग कॉलोनी में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त बुजुर्ग…

खजराना थाना क्षेत्र के रामकृष्ण बाग कॉलोनी में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त बुजुर्ग घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी और बेटा काम के सिलसिले में नगर निगम गए हुए थे। परिजनों के लौटने पर मामले का खुलासा हुआ। खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रामकृष्ण बाग कॉलोनी निवासी राजू पिता रामप्रसाद(66 वर्ष)पेशे से झाड़ू बनाने का काम करते थे। मंगलवार को उनकी पत्नी, जो नगर निगम में कर्मचारी हैं, अपने बेटे समीर के साथ नगर निगम के कार्यालय गई हुई थीं। इसी दौरान घर में राजू अकेले थे। सूने घर का फायदा उठाकर बुजुर्ग ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे समीर ने बताया कि जब वह और उनकी मां काम निपटाकर घर वापस लौटे, तो पिता फंदे पर लटके हुए मिले। परिजन तुरंत उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर खजराना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें