सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो डम्पर और टंकी से भरी आयशर भिड़े

न.प्र.)। नेमावर रोड पर बीती रात तीन वाहनों की टक्कर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इंडेक्श मेडिकल कालेज के समीप डम्पर और गैस की टंकियों से…

न.प्र.)। नेमावर रोड पर बीती रात तीन वाहनों की टक्कर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इंडेक्श मेडिकल कालेज के समीप डम्पर और गैस की टंकियों से भरी आयशर में टक्कर हो गई है, जिससे एक डम्पर सड़क किनारे पलट गया। वहीं आयशर भी रोड से नीचे की ओर उतर गई। वहीं तीसरे डम्पर को भारी नुकसान नहीं हुआ है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। वहीं क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार फिलहाल उनके पास इस मामले की जानकारी नहीं है। डीएसपी हेड क्वार्टर उमाकांत चौधरी के अनुसार फिलहाल उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें