सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

झांकी के पीछे चल रहा ई-रिक्शा पलटा

ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर कई बार सामने आई है। झांकी मार्ग पर झांकी में एक ई- रिक्शा शामिल हुआ था। यह ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।…

झांकी के पीछे चल रहा ई-रिक्शा पलटा

ई-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने की खबर कई बार सामने आई है। झांकी मार्ग पर झांकी में एक ई- रिक्शा शामिल हुआ था। यह ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने रिक्शा को सीधा किया और आगे बढ़ाया। दरअसल इस ई-रिक्शा में बिजली के लिए बेकअप के रूप में जनरेटर एवं बैटरी रखी हुई थी और यह आगे चल रही झांकी से रस्सी से बंधा हुआ था। छत्री के समीप टर्न पर यह ई-रिक्शा रस्सी के खीचाव के कारण पलट गया।

हालांकि गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें