सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

शराबी ट्रैक्टर चालक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, जांच में खुला नशे का राज

ब्रीथ एनालाइजर में शराब की पुष्टि के बाद पुलिस ने चालक पर दर्ज किया केस

तुकोगंज थाना क्षेत्र में इंड्रस्टीज हाउस रोड पर शराब के नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक द्वारा कार को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। कार चालक ने सजगता दिखाते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही धर दबोचा और उसे सीधे थाने ले आया। पुलिस द्वारा ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच कराने पर चालक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद तुकोगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में फरियादी सनी पिता अशोक राठौर, निवासी कालानी नगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह अपनी कार से इंड्रस्टीज

तुकोगंज थाना क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़े एक दफ्तर में हुई लाखों रुपये की हाउस रोड पर अपना स्वीट्स के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक महिंद्रा ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उसकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला बम्पर और डिक्की बुरी तरह टूट-फूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के तुरंत बाद फरियादी ने ट्रैक्टर को

देखते हुए पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर रुकवाया और वाहन का नंबर एमपी 39 एमबी 7417 नोट किया। जब फरियादी ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की, तो उसने अपना नाम राहुल पिता जगदीश, निवासी ग्राम जीवनपुर खेड़ा, जिला उज्जैन बताया। बातचीत के दौरान चालक के मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी और वह नशे में धुत्त दिखाई दे रहा था। इस पर फरियादी तुरंत आरोपी चालक को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गया और पुलिस अधिकारियों को पूरी आपबीती बताई। थाने पर ड्यूटी अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक राहुल की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई। जांच के दौरान उसके शरीर में अल्कोहल की मात्रा 0.064 ग्राम/100 एमएल पाई गई, जिससे उसके भारी नशे में वाहन चलाने की वैधानिक पुष्टि हो गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें