सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ड्रग्स सप्लायर चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई

इंदौर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई करने वाले सह-आरोपी…

ड्रग्स सप्लायर चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे, पूर्व में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई

इंदौर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई करने वाले सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान महू निवासी अर्जुन कश्यप के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर दूध और डेयरी का काम करता है। पुलिस ने मामले में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा कर नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश शुरू कर दी है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गत 17 सितंबर की रात पत्थर गोदाम रोड स्थित कोचिंग डिपो के गेट के सामने चेकिंग के दौरान एक संदेही अमन खान निवासी महू को यामाहा बाइक के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया था। तलाशी लेने पर उसके पास से 14.31 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये है। पुलिस ने बाइक और ड्रग्स समेत कुल 2.80 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी अमन खान को रिमांड पर लेकर जब क्राइम ब्रांच की टीम ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने ड्रग्स की इस खेप के बैकवर्ड लिंकेज का खुलासा किया। उसने बताया कि यह एमडी ड्रग्स उसे महू निवासी अर्जुन कश्यप ने सप्लाई की थी। इनपुट्स मिलते ही क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और पतारसी के जरिए घेराबंदी कर अर्जुन कश्यप को राउंडअप कर लिया। जांच में सामने आया कि 10वीं पास आरोपी अर्जुन कश्यप क्षेत्र में डेयरी कारोबार की आड़ में पदार्थ और प्रयुक्त वाहन जब्त किए हैं। नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ था। मामले में सह-आरोपी अर्जुन कश्यप की गिरफ्तारी के साथ ही धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी से ड्रग्स के मुख्य स्रोत, मूल सप्लाई चेन और गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 71 प्रकरणों में 152 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इन कार्यवाइयों में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.05 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.33 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 346.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन समेत कुल 3 करोड़ 88 लाख रुपये से अधिक का मादक

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें