मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

ड्राई-डे पर अवैध शराब बेचते आदतन गुंडा व पूर्व जिलाबदर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

चंदन नगर थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर शासन द्वारा घोषित ‘ड्राई-डे’ के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए…

चंदन नगर थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर शासन द्वारा घोषित ‘ड्राई-डे’ के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में क्षेत्र का आदतन गुंडा और एक पूर्व जिलाबदर बदमाश भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 61 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5540 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई-डे होने के बावजूद क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए

चंदन नगर थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और तीन आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए मौके से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदतन गुंडा बदमाश सत्या पिता कालू वसुनिया निवासी जीरा फैक्ट्री के सामने झुग्गी झोपड़ी, चंदन नगर, पूर्व जिलाबदर रईस उर्फ बांका पिता मोहम्मद शकूर पठान निवासी सहयोग नगर, नूरी मस्जिद के सामने, धार रोड और प्रदीप पिता ओमप्रकाश सेन निवासी सिरपुर, धार रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 61 पाव देशी मदिरा जब्त कर चंदन नगर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चंदन नगर थाना पुलिस आरोपियों से शराब के स्रोत और अन्य अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें