इंदौर। शहर के हाई प्रोफाइल ड्रग्स कांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इसमें सट्टा लिंक और जमीनों के काले कारोबार के बड़े सिंडिकेट का खुलासा हो रहा है। जांच का दायरा 'ड्रग्स, जमीन और सट्टा' पर केंद्रित होने के बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने मुस्तैदी बढ़ाते हुए मैदानी व तकनीकी तफ्तीश के लिए दर्जनभर विशेष टीमों को मैदान में उतार दिया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल डिजिटल साक्ष्यों को एकत्रित कर कड़ियां जोड़ने में जुटी है। इसी सिलसिले में जमीन धोखाधड़ी के एंगल पर पूछताछ के लिए आज दस्तावेजों के साथ कॉलोनाइजर को दोबारा तलब किया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध नाना पटवारी को बाद में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क में आने वाले दिनों में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



