मल्हारगंज थाना क्षेत्र के कड़ाबीन इलाके में दो दिन पूर्व एक नवविवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस जांच में मृतका को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मल्हारगंज पुलिस के अनुसार, घटना 10 सितंबर की है, जब कड़ाबीन निवासी 27 वर्षीय शिवानी पति लोकेश मौर्य ने अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चूंकि मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़ा हुआ था, इसलिए कानूनन प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच एसीपी अशोक जादौन को सौंपी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा मामले की गहनता से पड़ताल शुरू की गई और मृतका के मायके पक्ष व परिजनों के विस्तृत कथन दर्ज किए गए। जांच और कथनों के दौरान यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शिवानी को मायके से अतिरिक्त
पिता लक्ष्मीनारायण मौर्य, पति लोकेश पिता मनोहर मौर्य और सास अनिता पति मनोहर मौर्य, सभी निवासी कड़ाबीन के खिलाफ अपराध कायम किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



