शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

दोस्ती से इंकार पर युवती की शादी तुड़वाने के लिए

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मंगेतर को भेजे अश्लील मैसेज, केस दर्ज

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा युवती की शादी तुड़वाने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील कमेंट्स और गाली-गलौज वाले मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती द्वारा दोस्ती से इंकार करने पर रंजिश रख रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना च्वॉइस पैलेस कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय पीड़िता के साथ घटित हुई। पीड़िता ने अन्नपूर्णा थाने में उपस्थित होकर आरोपी सीमित वर्मा पिता संतोष निवासी छोटी ग्वालटोली, के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से उसके घर के आसपास लगातार चक्कर काट रहा था और उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी से बात करने और दोस्ती करने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी शादी तुड़वाने की साजिश रची। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी तैयार कर ली। इसके बाद आरोपी उस फेक आईडी से पीड़िता, उसके मंगेतर, दोस्तों और ससुराल पक्ष के लोगों को लगातार अश्लील कमेंट्स और गाली-गलौज भरे मैसेज भेजने लगा। पीड़िता को जब इस बात की जानकारी लगी तो उसने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सीमित वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें