शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

दोस्त का व्हाट्सएप हैक कर 30 हजार रुपये की ठगी

स्कैनर भेजकर ट्रांसफर कराए रुपये

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां शातिर जालसाज ने पीड़ित के दोस्त का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर आपातकाल का बहाना बनाया और हजारों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब उसके दोस्त का फोन आया और उसने व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी दी। फरियादी की शिकायत पर भंवरकुआं थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी अशोक पिता घनश्याम दास मोदानी ने भंवरकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि उनके मोबाइल पर उनके दोस्त के व्हाट्सएप नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि मुझे आपकी मदद की जरूरत है, अर्जेंट 30 हजार रुपये चाहिए, मैं

इंदौर। भंवरकुआं पुलिस टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े बाद में लौटा दूंगा। दोस्त की परेशानी समझकर अशोक ने पैसे देने पर सहमति जता दी। इसके बाद जालसाज ने दोस्त के व्हाट्सएप से एक यूपीआई क्यूआर स्कैनर भेजा, जो अनीश कुमार के नाम से पंजीकृत यूपीआई आईडी 9117795489ॅजूबे से जुड़ा था। फरियादी ने उस स्कैनर के माध्यम से अपने मोबाइल बैंकिंग से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद जब वास्तविक दोस्त का फोन आया, तो उसने बताया कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और यदि कोई उससे पैसे मांगे तो न दें। ठगी का शिकार होने का पता चलते ही फरियादी पुलिस के पास पहुंचे। भंवरकुआं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर संबंधित यूपीआई आईडी व ट्रांजैक्शन की मदद से साइबर सेल के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें