बड़गोंदा थाना क्षेत्र में दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ साथ बैठकर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक सिरफिरे युवक ने अपने ही दोस्त की धारदार हथियार फलिया से काटकर नृशंस हत्या कर दी। वारदात पर पर्दा डालने और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शातिर आरोपी ने शव को खेत के पास बनी तलाई में ले जाकर मिट्टी से दबा दिया और मौके से फरार हो गया। बड़गोंदा पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को पड़ोसी जिले धार से हिरासत में लिया, जहाँ सख्ती से की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बड़गोंदा पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मिथुन उर्फ धर्मेंद्र निवासी खेड़ा गवली पलासिया के रूप में हुई है। मिथुन के अचानक लापता होने पर परिजनों ने एक दिन पूर्व बड़गोंदा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी ही थी कि तभी क्षेत्र में खेत के पास स्थित तलाई में मिट्टी से ढंका हुआ शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकलवाया, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी धारदार
शुगर पाया गया। पुलिस ने मौके से 10.28 ग्राम ब्राउन शुगर हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को अहम सुराग देते हुए बताया कि मिथुन दो दिन पहले अपने दोस्त सुखराम निवासी धार के साथ देखा गया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत धार रवाना हुई और सुखराम को हिरासत में लेकर थाने आई। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी सुखराम ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथ बैठकर जमकर शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर पास में रखा फलिया उठाकर मिथुन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने शव को पास ही तलाई की मिट्टी में गाड़ दिया और फरार हो गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



