शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

दो ट्रकों में भिड़ंत, कटर से केबिन काटकर पुलिस ने घायल को बाहर निकाला

इंदौर। कनाडिया बायपास पर देवगुराड़िया ब्रिज के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर…

इंदौर। कनाडिया बायपास पर देवगुराड़िया ब्रिज के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तीक्र थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका चालक केबिन के भीतर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगिरों की मदद से कटर का इस्तेमाल कर केबिन को काटा और काफी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना देर रात भोपाल मार्ग की ओर जाने वाली लेन पर हुई। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है और सड़क किनारे लापरवाही से ट्रक खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें