मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो सूने मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी

इंदौर। शहर के अलग-अलग इलाकों में बेखौफ बदमाशों द्वारा बंद और सूने मकानों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। चोरी की ताजा वारदातें राऊ और बाणगंगा थाना क्षेत्र में…

इंदौर। शहर के अलग-अलग इलाकों में बेखौफ बदमाशों द्वारा बंद और सूने मकानों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। चोरी की ताजा वारदातें राऊ और बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आई हैं, जहां चोरों ने दो सूने मकानों के ताले चटकाकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण और हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहली वारदात राऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास परिसर फेज-1 की है। पुलिस के अनुसार, पलास परिसर स्थित एक फ्लैट के रहवासी जब मकान में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर फ्लैट का ताला तोड़ दिया। घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने अलमारी के ताले चटकाए और उसमें रखे सोने-चांदी के पुराने आभूषण व नकद राशि चुराकर रफूचक्कर हो गए। जब परिजन वापस लौटे, तो ताला टूटा और सामान बिखरा देख चोरी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं चोरी की दूसरी वारदात बाणगंगा थाना क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में घटित हुई। यहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए मुख्य द्वार का ताला तोड़ दिया। चोर घर के अंदर रखी अलमारी से सोने की चेन, अंगूठी, झुमकी, मंगलसूत्र की चेन, बाली और पेंडल सहित चांदी 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। इस तरह आरोपी का कमरबंद, पायजेब, बच्चों के कड़े, ब्रेसलेट और करीब 17 हजार रुपये नकद बटोर ले ने तीनों से कुल 5 लाख 29 हजार 49 रुपये गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने बाणगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें