शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

दो साल पुराने एक्सीडेंट की बात पर विवाद

बदमाशों ने युवक को पीटा, स्कूटी में की तोड़फोड़

इंदौर। महू थाना क्षेत्र में किशनगंज रेलवे ब्रिज के पास दो साल पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट के पुराने विवाद की बात को लेकर तीन बदमाशों ने एक युवक को रोक लिया और उसके साथ बेवजह गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने युवक की स्कूटी में भी जमकर तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सिमरोल रोड निवासी फरियादी तरुण पिता राजेश कनोजिया ने महू थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह किशनगंज रेलवे ब्रिज के पास स्थित महाकाल कैफे के समीप मौजूद था, तभी आरोपी सौरभ कैथवास निवासी टेलीफोन नगर, किशनगंज अपने साथी मोंटी और देव दोनों निवासी लूनियापुरा के साथ वहां आ पहुंचा। आरोपियों ने तरुण को रोक लिया और करीब दो साल पहले हुए गाड़ी के एक्सीडेंट की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित ने जब बातचीत से मामला सुलझाने का प्रयास किया, तो आरोपी आक्रोशित हो गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर तरुण के साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित की स्कूटी में तोड़फोड़ कर उसे काफी नुकसान पहुंचाया और जाते-जाते दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें