को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के साथ जमकर मारपीट और सरिये से ग्राम दुधिया के खिलाफ दर्ज किया गया है। फरियादी चंपालाल ने बताया कि सुरेश अग्रवाल के खेत के पास मेन रोड की तरफ आरोपी अपने मजदूरों के साथ बांस-बल्ली लगाकर जानता नहीं, जमीन पर हमारा ही कब्जा होगा, तुझसे जो बने कर ले और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने दूसरे पक्ष के फरियादी अनोखीलाल की रिपोर्ट पर आरोपी चंपालाल पिता रामरतन यादव और उसके बेटे पंकज पिता चंपालाल के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी अनोखीलाल का आरोप है कि उनके घर के पास स्थित खाली जमीन पर आरोपियों ने जबरन खंबे गाड़ दिए थे। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो पिता-पुत्र ने उन्हें गालियां दीं और लोहे के सरिये से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। खुड़ैल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर चौराहे पर आपसी विवाद के बीच-बचाव करने गए एक युवक पर बदमाशों ने हमला कर दिया। अपने भाई के साथ मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे युवक के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पिटाई की और सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन नगर निवासी फरियादी सुनील पिता अजय सिंह मालीवाड ने राजेंद्र नगर थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि बीते शाम उसके पास उसके भाई अरुण मालीवाड का फोन आया था, जिसमें उसने बताया कि अर्जुन नगर चौराहे पर कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। भाई पर हमले की खबर मिलते ही सुनील तुरंत घबराते हुए अर्जुन नगर चौराहे पर पहुंचा और वहां पहुंचकर बीच-बचाव करने का प्रयास करने लगा। चौराहे पर मौजूद आरोपी रौनक और उसके अन्य साथियों ने बीच- बचाव करने पहुंचे सुनील को घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब सुनील ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए और उसके साथ लात-घूंसों से जमकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों में से किसी ने जमीन पर पड़ी या हाथ में रखी लोहे की रॉड उठाकर सीधे सुनील के सिर पर दे मारी। रॉड का वार लगते ही सुनील के सिर से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



