मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाकर 2.09 लाख की लगाई चपत

पहला मामला सांवेर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम बड़ोदियाखान के निवासी फरियादी जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते…

पहला मामला सांवेर थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम बड़ोदियाखान के निवासी फरियादी जितेंद्र पिता रामेश्वर सोलंकी साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात जालसाज ने इंटरनेट और यूपीआई के माध्यम से उनसे संपर्क किया। ठग ने खुद को ऑनलाइन ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर फरियादी ने कई किस्तों में कुल 82,259 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस हुई, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। सांवेर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी वारदात चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां ग्राम शिवपुराखेड़ा निवासी फरियादी राजूनाथ पिता मोहननाथ के बैंक खातों से बिना किसी जानकारी के बड़ी रकम पार कर दी गई। फरियादी ने बताया कि बीती 30 अगस्त की रात उनके बैंक ऑफ बड़ौदा सांवेर शाखा और एक्सिस बैंक चंद्रावतीगंज शाखा के खातों से कई यूपीआई ट्रांजैक्शन हुए। अज्ञात हैकर ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से चार अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 97,991 रुपये स्टैनवर्स टेक्नो नामक यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर लिए। इसके तुरंत बाद उसी रात एक्सिस बैंक के खाते से भी 28,768 रुपये टाटा पेमेंट लिमिटेड के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें