मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो बाइकों की सीधी भिड़ंत: हादसे में एक की मौत, एक गंभीर घायल

इंदौर। हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानिया स्थित पद्मावती कॉलोनी गेट के सामने दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से…

इंदौर। हातोद थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ानिया स्थित पद्मावती कॉलोनी गेट के सामने दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक एमपी-09 एजे-9196 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आ रहा था। पद्मावती कॉलोनी गेट के सामने उसने सामने से आ रही दूसरी मोटर साइकिल एमपी-09 एनसी-4641 को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार श्यामलाल ओर चिनकू सड़क पर जा गिरे। सिर व शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण चिनकु की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं श्यामलाल घायल हो गए। हातोद थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।

हीरानगर थाना क्षेत्र में मंगल नगर स्थित होटल एप्पल ग्रैंड में काम के दौरान प्लम्बर की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने अपनी विस्तृत मर्ग जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षा उपायों में गंभीर लापरवाही बरतने और बिना किसी सुरक्षा उपकरण के जोखिम भरा काम करवाने के चलते पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें