सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बस में बैठकर झांकी मार्ग देखने निकली जिला सरकार

कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों के साथ किया पूरे मार्ग का दौरा

बस में बैठकर झांकी मार्ग देखने निकली जिला सरकार

आज सुबह एक बस में बैठकर प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग का दौरा करने के लिए निकले। इन्होंने बस से घूम कर मार्ग को देखा और उसके साथ ही कई स्थानों पर बस से उतरकर भी स्थिति की समीक्षा की। पूरे देश में एक अलग पहचान रखने वाला इंदौर का अनंत चतुर्दशी का चल समारोह अब करीब आ रहा है। यही कारण है कि नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन तक सभी इस चल समारोह के मार्ग की व्यवस्था को लेकर सक्रिय हो गए हैं। आज जिला कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा इस मार्ग का दौरा रखा गया। इस दौरे में उनके साथ नगर निगम, पुलिस, बिजली कंपनी और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल थे। सभी अधिकारी एक साथ एक बस में सवार होकर दौरे पर निकले।

बस में बैठकर झांकी मार्ग देखने निकली जिला सरकार

इस दौरे के दौरान कई स्थानों पर अधिकारियों के द्वारा बस से उतरकर हालात को देखा गया और स्थिति की समीक्षा की गई। कहीं पर बस में जारी किए गए। दचका लगा तो अधिकारियों ने बस से उतरकर सड़क की स्थिति को देखा। कहीं पर उन्हें बस में चलते हुए खतरनाक मकान नजर आया तो बस को रोक कर अधिकारी उतरे और मकान की स्थिति को देखा। इस दौरान हालात को नियंत्रण में रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को आकार देने के बारे में विचार विमर्श किया गया और निर्देश

नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा इस दौरे के दौरान जिला कलेक्टर को यह जानकारी दी गई कि हर खतरनाक मकान के नीचे सूचना बोर्ड लगाया जाएगा। निगम की ओर से पूरे झांकी के मार्ग की मरम्मत के कार्य को आकार देने का काम किया जा रहा है। सबसे बड़ा मुद्दा बिजली कंपनी का रहा। कई स्थानों पर बिजली के तार बहुत नीचे होने के कारण दिक्कत आ सकती है। इस बारे में बिजली कंपनी के अधिकारियों के द्वारा ऊंचा करने के लिए काम शुरू कर दिए जाने की जानकारी दी गई। इन अधिकारियों ने बताया कि अगले 2 दिन में बिजली के लिहाज से इस पूरे मार्ग पर व्यवस्था करने का कार्य पूरा हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें