मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध वित्तीय गतिविधियों और धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

इंदौर। शहर में अवैध वित्तीय गतिविधियों और धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुजरात के एक व्यापारी को डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा देकर 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के डायरेक्टर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पीड़ित से पैसे लेने के बाद न तो डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी और न ही मूल राशि लौटाई। शिकायत की विस्तृत जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

झालोद (जिला दाहोद, गुजरात) निवासी शिकायतकर्ता कमलेश अग्रवाल ने डीसीपी कार्यालय क्राइम ब्रांच इंदौर में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था। शिकायत में बताया गया कि इंदौर स्थित मेसर्स आई.एच.एल. मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड एवं इन्फुटेक हेल्थकेयर लिमिटेड के डायरेक्टरों द्वारा गुजरात क्षेत्र की डीलर व डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का प्रलोभन दिया गया था। झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपियों को

राजस्व

50-50 लाख रुपये करके कुल 1 करोड़ रुपये जमा करा दिए थे। जमा राशि के एवज में आरोपियों ने पीड़ित को जुलाई 2022 तक डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिनमनी के तौर पर कुल 28 लाख 50 हजार रुपये दिए। हालांकि, इसके बाद आरोपियों ने न तो कोई मार्जिनमनी दी और न ही व्यापार के लिए कोई माल दिया और न ही पीड़ित की जमा मूल राशि वापस की। जब फरियादी ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे।

शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक स्टेटमेंट, लेजर, पत्राचार और जिला अभियोजन कार्यालय की विधिक राय के आधार पर गहन जांच की, जिसमें धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की पुष्टि हुई। इसके बाद क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध दर्ज किया गया। मामले में जानकीनगर एनएक्स निवासी 74 वर्षीय आरोपी मनोहरलाल गुप्ता पिता उमाशंकर गुप्ता जो कंपनी के मुख्य डायरेक्टर हैं तथा उनके सहयोगी आदित्य गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले में मनोहरलाल गुप्ता को गिरफ्तार भी कर लिया गया, जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें