गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही यात्री बस में आधी रात को धार जिले के सरदारपुर नगर की भोपावर चौकी से कुछ दूरी पर अचानक आग लग गई। बस से धुआं निकलता देख चालक ने बस रोकी और मौके से भाग निकला।
इसके बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने दरवाजे से निकलकर जान बचाई, जबकि कुछ यात्रियों को खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, वहीं कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। यात्रियों ने
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



