शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

ढाबे पर रुपयों के लेनदेन में विवाद, सोते समय साथी कर्मचारी ने डंडे से किया हमला, सिर फोड़ा

बाणगंगा थाना क्षेत्र के दीपमाला चौराहे स्थित एक ढाबे पर साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद तड़के…

बाणगंगा थाना क्षेत्र के दीपमाला चौराहे स्थित एक ढाबे पर साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद तड़के सुबह सोते समय आरोपी कर्मचारी ने अपने ही साथी पर बांस के डंडे से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित का सिर फूट गया और वह खून से लथपथ हो गया। पीड़ित की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सागर निवासी और वर्तमान में लिंबोदागारी गांधीनगर में रहने वाले फरियादी विशाल पिता लक्खू सेन ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह दीपमाला चौराहे पर स्थित जयगोपाल ढाबे पर काम करता है। वहीं पर उसके साथ विकास लोधी निवासी ग्राम झगरिया, जिला विदिशा भी काम करता है। बीते दिन रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर विकास उससे विवाद करने लगा और अकारण गालियां देने लगा। विरोध करने पर मामला शांत हुआ और विशाल वहां सो गया, जिसके बाद विकास चला गया। इसके बाद बीती सुबह करीब 5 बजे जब विशाल सो रहा था, तभी आरोपी विकास वापस आया और फिर से गाली-गलौज करने लगा। सोते हुए विशाल पर आरोपी ने अचानक बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। डंडे के वार से विशाल के सिर के दाहिने हिस्से, नाक और हाथ की कलाई पर गंभीर चोटें आईं और सिर से खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें