राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रीजनल पार्क स्थित पिंड पंजाब ढाबे पर खाना खाने आए युवकों की गाड़ी का नंबर देखकर कुछ बदमाशों ने उनसे विवाद शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, चमचों और झारे से युवकों पर हमला कर दिया और उनकी कार में जमकर तोडफोड़ की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों और उनके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से भिंड रोड (ग्वालियर) निवासी तथा वर्तमान में इंद्रपुरी कॉलोनी इंदौर में रह रहे फरियादी निर्देश सिंह पिता रामनिवास सिंह घुरैया ने राजेंद्र नगर मुरैना के हो, दो दिन पहले तुम्हारे क्षेत्र गए। इसके बाद आरोपियों ने डंडों, थाने में शिकायत दर्ज कराई है। निर्देश के लोगों ने हमारे यहां झगड़ा किया बड़े चमचों और झारे से हमला कर
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित। ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रीजनल पार्क स्थित पिंड पंजाब ढाबे पर गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी हरदीप, सत्यम और उनके अन्य साथियों ने उनकी कार क्रमांक एमपी 06 टीए ऊA 1122 का नंबर देखा। नंबर देखकर आरोपी कहने लगे कि तुम लोग भिंड- था। जब पीड़ितों ने उस विवाद से अपना कोई संबंध न होने की बात कही, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी हरदीप, सत्यम और उनके साथियों ने पीड़ित की कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे कार के बाएं और पीछे के गेट, ब्रेक लाइट तथा शीशे पूरी तरह टूट दिया। हमले में निर्देश सिंह के दोनों पैरों, दाहिने हाथ व उंगलियों में चोट आई है, जबकि उसके साथी अनिकेश, लाखन, शैलेश, शिवा, राहुल, गगन, मयंक और मनीष भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जाते-जाते बदमाश जान से मारने की धमकी दे गए। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



