शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

देर रात हॉस्टल चलने की बात पर विवाद, शराबी पति ने पत्नी का सिर फोड़ा

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर स्टील का टिफिन मारकर घायल कर दिया गया।…

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर पर स्टील का टिफिन मारकर घायल कर दिया गया। देर रात हॉस्टल जाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सिंधु नगर जूनी इंदौर निवासी फरियादिया कंचन केसवानी ने थाने पहुंचकर अपने पति सुनील केसवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि बीती रात करीब 3 बजेे उसका पति सुनील शराब के नशे में घर आया और उससे कहने लगा कि उसने जो हॉस्टल किराये पर ले रखा है, वहां अभी उसके साथ चले। पीड़िता ने जब रात ज्यादा होने का हवाला देते हुए सुबह हॉस्टल चलने की बात कही, तो आरोपी पति गाली-गलौज करने लगा। जब फरियादिया ने अकारण गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी सुनील केसवानी आक्रोशित हो गया और उसने घर में रखा स्टील का टिफिन उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारा। टिफिन का तेज वार लगने से पीड़िता के सिर में चोंट आई और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती बताई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें