श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि वे सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करें कि नवरात्रि में महिलाएं, युवती और बेटियों की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दें। 9 दिनों तक महिला, युवतियां और बालिकाएं गरबा करने पंडाल में पहुंचती है और माँ की आराधना में हो रहे गरबों को देखने भी महिलाएं पहुंचती है। सभी गरबा पंडालों में पुलिस के विशेष इंतजाम हो, कोई भी छेड़छाड़ और बदमिजाजी की घटना हो तो पुलिस तत्काल कार्रवाई करें, गरबा पंंडालों में प्रवेश पर पहचान पत्र देखे जाए। पंडालों में धार्मिक गरबा गीत ही बजे इस पर भी पुलिस गरबा आयोजकों को निर्देशित करें। माँ की आराधना के नाम पर अश्लीलता और मर्यादा के विपरीत आयोजन नहीं हो इस पर भी पुलिस ध्यान रखें। परशुराम सेना और स्वर्ण समाज के पदाधिकारी और सदस्य नवरात्रि के दौरान गरबा स्थलों पर मौजूद रहेंगे और पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। कोई भी अगर घटना घटती है तो उसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



