सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दिल्ली में ‘मौत की इमारत’ का मालिक हरिराम फरार

दिल्ली में रविवार गिरी इमारत का मलबा अभी भी हटाया जा रहा है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को बचाया गया…

दिल्ली में रविवार गिरी इमारत का मलबा अभी भी हटाया जा रहा है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को बचाया गया है। 5 लोग गंभीर घायल हैं। अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू डॉग और कैमरे के सहायता से लोगों की तलाश की जा रही है। ‘मौत की इस इमारत' का मालिक हरिराम फरार है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने गुरुग्राम और दोपहर दिल्ली समेत कई जगह उसकी तलाश में छापे मारे हैं। इस बीच हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गेट के पास बैठा एक शख्स दिखाई दे रहा है। जैसी ही बिल्डिंग गिरी यह शख्स भाग खड़ा हुआ और उसकी जान बच गई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें