शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

सिर पर पत्थरों से वार कर उतारा मौत के घाट, फुटपाथ पर लहूलुहान मिला शव

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में आज गुरुवार तड़के सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां फुटपाथ पर सोने वाले एक हम्माल की बदमाश ने भारी पत्थरों से…

भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में आज गुरुवार तड़के सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां फुटपाथ पर सोने वाले एक हम्माल की बदमाश ने भारी पत्थरों से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। सुबह जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे लहूलुहान हालत में शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक का साथी वारदात के बाद से ही गायब है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। सूचना मिलते ही भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।

एसीपी विजय चौधरी के अनुसार आज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फुटपाथ पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय गोल्डी के रूप में हुई है, जो पिछले कई सालों से इसी इलाके में रहकर हम्माली और खड़े ट्रकों की चौकीदारी का काम करता था। घटनास्थल पर मृतक का चेहरा और सिर खून से पूरी तरह सना हुआ था, और पास ही खून से सने भारी पत्थर भी मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि सोते समय या विवाद के दौरान भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या की गई है।

पुलिस द्वारा आसपास के लोगों और अन्य हम्मालों से की गई शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि मृतक गोल्डी लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में ही घूमता-फिरता था और रात में फुटपाथ पर ही सो जाता था। उसके साथ अक्सर उसका एक अन्य साथी बंटी भी रहता और सोता था। हालांकि घटना के बाद से ही बंटी अपने ठिकाने से गायब और फरार है। पुलिस को आशंका है कि रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।

भंवरकुआं थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना की तह तक पहुंचने और हत्या की मुख्य वजह तलाशने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है, जो संदिग्ध साथी बंटी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लगे आसपास की दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि देर रात हुई इस वारदात के आरोपियों का सुराग मिल सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें