मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मौत ट्राले ने युवक को रौंदा…

सांवेर थाना क्षेत्र के इंदौर-उज्जैन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। पंचडेरिया चौराहे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक…

सांवेर थाना क्षेत्र के इंदौर-उज्जैन मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। पंचडेरिया चौराहे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ट्राले ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सांवेर थाना पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ाुलिस के अनुसार, दुर्घटना इंदौर-उज्जैन रोड स्थित पंचडेरिया चौराहे पर 5:30 बजे घटित हुई। चौराहे से गुजर रहे 20 वर्षीय युवक को ट्राला क्रमांक एमपी-09 एजे- 1198 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सांवेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव और स्थिति को संभाला। को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें