सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दो दिनों से लगातार उल्टियों से परेशान युवक की मौत

हीरानगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक…

हीरानगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में रहने वाले एक 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को बीते दो दिनों से लगातार उल्टियां हो रही थीं और उसका खाना-पीना पूरी तरह बंद हो गया था। परिजन उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एमवायअस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। हीरानगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

गायत्री नगर निवासी भोले शंकर पिता धरमदास(29 वर्ष) पेशे से मकान निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। मृतक के रिश्तेदार गजेंद्र सटीक कारणों का पता चल सकेगा। ने बताया कि पिछले दो दिनों से भोले शंकर का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया था और उसे रुक-रुक कर उल्टियां हो रही थीं। स्थिति यह हो गई थी कि वह जो भी खाता या पीता, वह गले से नीचे नहीं उतर पा रहा था। शुरुआत में परिजनों ने स्थिति को भांपते हुए स्थानीय क्लीनिक पर ही उसका प्राथमिक इलाज करवाया, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवारर को जब उसकी हालत अत्यधिक बिगड़ गई, तो परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हीरानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें