शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

मौत गुले तारों से हुआ हादसा

मकान मालिक की लापरवाही आई सामने, खराब और कटे वायर से लगा करंट, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

बाणगंगा थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक बिजली का कार्य कराने और सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मकान मालिक द्वारा बिना किसी दक्ष इलेक्ट्रीशियन के कराया गया अधूरा व खराब काम एक युवक की मौत की वजह बना। जांच में प्रथम दृष्टया मकान मालिक की गंभीर लापरवाही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बाणगंगा थाना पुलिस के अनुसार, गत 6 जून को क्षेत्र में हुई गणेश चौहान नाम के व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में मर्ग कायम कर अग्रिम जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि घटना वाले दिन मृतक गणेश मकान के बाथरूम में लाइट लगाने गया था। बाथरूम में नीचे पानी भरा हुआ था और वहां की वायरिंग अत्यंत खराब व असुरक्षित स्थिति में थी। लाइट लगाने के दौरान अचानक फैला जोरदार करंट लगने से गणेश गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि युवक की मृत्यु बिजली का जोरदार झटका लगने से हुई है। पुलिस द्वारा मामले की सूक्ष्मता से की गई विस्तृत जांच में यह बात उजागर हुई कि मकान मालिक आनंद मौर्य निवासी आइडियल स्कूल के पास, बाणगंगा ने घर में बिजली का काम किसी तकनीकी रूप से दक्ष इलेक्ट्रीशियन से नहीं कराया था। साथ ही वहां काम करने के लिए कोई सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं कराए गए थे। जांच अधिकारियों के अनुसार, यदि मकान मालिक समय रहते वायरिंग दुरुस्त कराता या किसी कुशल कारीगर से काम लेता तो यह हादसा टल सकता था। जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक गणेश की मौत पूरी तरह से मकान मालिक आनंद मौर्य की घोर लापरवाही का परिणाम थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी मकान मालिक आनंद मौर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से प्रतिबंधित आईगेट बी 40000 डिस्पोजेबल वेप के चार पैकेट मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान 31 वर्षीय सुमित नंद निवासी रेत मंडी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें