मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

डीएवीवी तक्षशिला परिसर में सेंधमारी आईटी सेंटर से 9 बैटरियां और हॉस्टल से वॉटर कूलर-आरओ चोरी

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में बेखौफ बदमाशों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर विश्वविद्यालय के आईटी सेंटर में लगे…

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर में बेखौफ बदमाशों द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर विश्वविद्यालय के आईटी सेंटर में लगे यूपीएस सिस्टम की 9 कीमती बैटरियां और जवाहरलाल नेहरू बालक छात्रावास में छात्रों के लिए लगा 400 लीटर क्षमता का वॉटर कूलर व उससे जुड़ा आरओ सिस्टम उखाड़कर ले गए। घटना का पता चलते ही कैंपस में हड़कंप मच गया। भंवरकुआं थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आईटी सेंटर प्रभारी रवींद्र शर्मा ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 18 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे ड्याूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड ने उन्हें चोरी की सूचना दी थी। मौके पर पहुँचकर जांच की गई तो आईटी सेंटर की विद्युत बैकअप प्रणाली से जुड़ी नौ बैटरियां गायब थीं, वहीं हॉस्टल परिसर में लगा भारी-भरकम वॉटर कूलर और आरओ प्लांट भी अपनी जगह से नदारद था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें