सांवेर के समीप एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। उज्जैन से महाकाल दर्शन कर मोटरसाइकिल से इंदौर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांवेर पुल के पास अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे बने डिवाइडर में जा घुसी। भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
पुलिस के अनुसार, चितावद निवासी आकाश पिता कमलसिंह (26) अपने साथी अन्नू उर्फ अनुराग के साथ मोटरसाइकिल से महाकाल यात्रा पर उज्जैन गया हुआ था। यात्रा पूरी कर लौटते समय सांवेर पुल के समीप अचानक नियंत्रण बिगड़ने से उनकी मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अन्नू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश ने इलाज के लिए इंदौर अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सांवेर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



