सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मोबाइल हैक कर साइबर ठगी, अज्ञात शातिर ने यूपीआई से उड़ाए 56 हजार

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक शातिर ठग ने पीड़ित का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते पर सेंध लगा दी। अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी पूर्वक यूपीआई के…

इंदौर। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक शातिर ठग ने पीड़ित का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते पर सेंध लगा दी। अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी पूर्वक यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से 56,000 की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली।

मोबाइल में अचानक हुए इस संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, घटना चंपाबाग इलाके की है। फरियादी अशफाक पिता मुस्ताक खान, निवासी चंपाबाग ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई और शिकायती आवेदन दिया। फरियादी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने तकनीकी माध्यमों का दुरुपयोग करते हुए उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया।

मोबाइल का एक्सेस हासिल करने के बाद आरोपी ने ऑनलाइन यूपीआई एप्लिकेशन का अनधिकृत इस्तेमाल किया और फरियादी की सहमति के बिना उनके बैंक खाते से कुल 56,000 रुपये बेईमानी पूर्वक ट्रांसफर कर लिए।

खाते से पैसे कटने का मैसेज आने और बैंक बैलेंस कम होने पर फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत अपने बैंक को सूचित कर खाता सुरक्षित कराया और इसके बाद रावजी बाजार थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें