इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल में एक अज्ञात ऐप डाउनलोड करना पीड़ित को काफी महंगा पड़ गया। पीड़ित के मोबाइल पर जैसे ही दोस्त का कॉल आया, फोन अचानक ऑटोमैटिक अपडेट होने लगा। मोबाइल रीस्टार्ट होते ही पीड़ित के बैंक खाते से 98 हजार रुपये की राशि गायब हो गई। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस की शरण ली। फरियादी की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन धोखाधड़ी की यह वारदात ग्राम किशनगंज निवासी दीपक पिता अजाब राव अडलक के साथ घटित हुई। फरियादी ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उन्होंने 14 अगस्त को अपने मोबाइल फोन में टूबी नाम की एक संदिग्ध एप्लीकेशन की लिंक के जरिए ऐप डाउनलोड किया था। इसके अगले दिन यानी 15 अगस्त की दोपहर करीब 2:52 बजे उनके मोबाइल पर उनके एक दोस्त का फोन कॉल आया। फरियादी के मुताबिक, जैसे ही फोन की घंटी बजी, उनका मोबाइल अपने आप 'ऑटोमैटिक अपडेट' मोड पर चला गया और स्क्रीन बंद हो जा रहा है कि पीड़ित द्वारा गई। कुछ देर बाद जब मोबाइल डाउनलोड की गई। दोबारा ऑन हुआ, तो पीड़ित के होश उड़ गए।
उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने का मैसेज आ चुका था, जिसमें उनके बैंक खाते से कुल 98,000 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो चुके थे। पीड़ित ने तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क किया, लेकिन तब तक ठग रकम निकाल चुके थे। किशनगंज थाना पुलिस ने फरियादी दीपक अडलक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया
रहे हो। इस पर ससुर भूरेलाल ने उसे समझाते हुए जवाब दिया कि हम बच्चे का इलाज लगातार करवा ही रहे हैं, तुम इतने दिनों से कहां गायब थे और अब आकर सवाल कर रहे हो। इतनी सी बात सुनते ही आरोपी रवि उग्र हो गया और अपने ससुर भूरेलाल व पत्नी मोहिनी को सार्वजनिक रूप से गालियां बकने लगा। जब फरियादी ससुर ने गाली-गलौज करने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपी रवि ने आपा खो दिया और जमीन पर पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर अपने ससुर पर फेंककर मार दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बीच- बचाव किया। इसके बाद पीड़ित भूरेलाल तुरंत राजेंद्र नगर थाने पहुंचे और आरोपी दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



