ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के चर्चित शराब तस्कर भोला सिकरवार हत्याकांड की रंजिश में आधी रात को रेसकोर्स रोड पर बदमाशों ने छोटू राजावत की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हाल ही में जेल से छूटकर आया छोटू राजावत अपने एक दोस्त के साथ रेसकोर्स रोड से हजीरा की ओर जाने वाले ओवरब्रिज से गुजर रहा था। घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उसकी बाइक का पीछा किया और सुनसान मौका देखते ही उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



