सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

निर्माणाधीन मकान से सरिये चुराते बदमाश पकड़ाया

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर बदमाश को मकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़ा…

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में चोरी की नीयत से घुसे एक शातिर बदमाश को मकान मालिक ने पड़ोसियों की मदद से रंगे हाथों धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी निर्माणाधीन मकान के बाहर रखे लोहे के सरिये चुराकर भागने की फिराक में था। जब पीड़ित ने उससे से पूछताछ की, तो आरोपी ने उसी मकान में पहले भी दो बार घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पीड़ित की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, घटना प्रगति नगर निवासी फरियादी सुयश पिता जयप्रकाश शुक्ला के निर्माणाधीन मकान पर घटित हुई। फरियादी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि सुबह जब वे सोकर उठे और घर के बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि एक अनजान युवक उनके निर्माणाधीन मकान के सामने से लोहे के सरिये चोरी करके ले जा रहा था। चोरी होती देख फरियादी ने तुरंत अपने पड़ोसी संतोष पालीवाल को आवाज दी और दोनों ने मिलकर घेराबंदी करते हुए भाग रहे बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें