शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

कोर्ट से घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रीगल ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोर्ट से काम निपटाकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात…

छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रीगल ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कोर्ट से काम निपटाकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान इलियास पिता अब्दुल रज्जाक निवासी: खजराना के रूप में हुई है। इलियास बीते कल शाम के समय कोर्ट से अपना काम खत्म कर घर की ओर लौट रहे थे, तभी रीगल ब्रिज के पास छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इलियास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से घायल इलियास को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर फरार वाहन चालक का पता लगा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें