शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

ओवरटेक को लेकर विवाद पिकअप चालक ने ट्रक ड्राइवर को लात-घूंसे से पीटा

एबी रोड सोनवाय टोल के पास की वारदात

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित सोनवाय टोल प्लाजा के पास वाहन ओवरटेक करने की मामूली बात को लेकर एक पिकअप चालक ने ट्रक ड्राइवर के साथ सरेराह गुंडागर्दी करते हुए जमकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे बरसाए, जिससे ट्रक चालक को सिर, हाथ, पीठ और पेट में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी चालक जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। पीड़ित ड्राइवर की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के करयरी निवासी फरियादी शानु पिता शमसाद खान ने शिकायत दर्ज करवाई है। फरियादी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने ट्रक क्रमांक यूपी-13सीटी-8517 में माल भरकर मुम्बई से पंजाब की ओर जा रहा था। जैसे ही उसका ट्रक एबी रोड पर सोनवाय टोल के पास पहुंचा, तभी एक पिकअप एमपी-10 जी-3729 का चालक ओवरटेक करने की बात को लेकर अचानक आक्रोशित हो गया और ट्रक के सामने गाड़ी रोककर गालियां देने लगा। जब पीड़ित शानु ने बेवजह गालियां देने से मना किया, तो आपा खो चुके पिकअप चालक ने ट्रक से नीचे खींचकर फरियादी पर हमला कर दिया। आरोपी ने लात-घूंसे से चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर, हाथ, पीठ और पेट में अंदरूनी व बाहरी चोटें आईं और वह दर्द से कराहने लगा। सड़क पर हो रहे इस हंगामे और मारपीट को आसपास के राहगिरों व स्थानीय लोगों ने भी देखा। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी पिकअप चालक वाहन लेकर भागने लगा और जाते-जाते धमकी दी कि आज तो तू बच गया, अगली बार ओवरटेक किया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन से गाड़ी के मालिक यशवीर सिंह को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद वह सीधे किशनगंज थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें