शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

कलाली पर टकराने की बात पर विवाद बदमाशों ने हमला कर किया लहूलुहान

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास मामूली टक्कर होने की बात को लेकर तीन बदमाशों ने एक युवक पर सीमेंट ब्लॉक, बीयर की खाली बोतल और…

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास मामूली टक्कर होने की बात को लेकर तीन बदमाशों ने एक युवक पर सीमेंट ब्लॉक, बीयर की खाली बोतल और डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और नाक से खून बहने लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फरियादी की शिकायत पर चंदन नगर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से कुक्षी जिला धार निवासी और हाल निवासी थाने के सामने झुग्गी-झोपड़ी, संजय पिता भीसन मंडलोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह चंदन नगर स्थित कलाली से शराब लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी टक्कर त्रिलोक नामक युवक से हो गई। इसी बात से नाराज होकर त्रिलोक और उसके साथी साहिल व विक्की तीनों निवासी समाजवाद नगर फरियादी को सरेराह गालियां देने लगे। जब संजय ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो विवाद हिंसक हो गया। आरोपी त्रिलोक ने पास में पड़ा एक सीमेंट का ब्लॉक उठाकर सीधे संजय की नाक पर मार दिया, जिससे

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी साहिल ने यह बहुत तेज चल रहा है कहते हुए बीयर की खाली बोतल उसके माथे पर दे मारी, जिससे सिर से भी खून निकलने लगा। इसी दौरान तीसरे आरोपी विक्की ने डंडे से हमला कर उसके बाएं हाथ पर गंभीर चोट पहुंचा दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी पुलिस थाने जाने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। चंदन नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें