फूटी कोठी-द्वारकापुरी सब्जी मंडी हटाए जाने को लेकर कल विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। निगम नेताप्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट के साथ कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया भी पहुंचे थे। विरोध के दौरान सोनिला मिमरोट ने जहां हाथ उठाने का कार्य किया था और उन पर प्रकरण दर्ज होने के बाद जेल भी भेजा गया।

वहीं विरोध के दौरान राजू भदौरिया को पुलिस और निगम कर्मियों ने टांगा टोली कर पुलिस वाहन में ले जाने की कोशिश के दौरान एक युवक हिमांशु पाटीदार ने राजू भदौरिया को लात मारी थी वह वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पार्षद राजू पिता उदयसिंह भदौरिया निवासी मारुति नगर सुखलिया की रिपोर्ट पर लात मारने वाले हिमांशु पाटीदार नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हालांकि लात मारने के बाद युवक वीडियो बनाकर माफी भी मांग चुका है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 26 November 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

