सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

दुकान से 25 हजार के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर मॉल में एक कंप्यूटर दुकान से हजारों रुपये के पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश दुकान से हार्ड डिस्क, एसएसडी…

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर मॉल में एक कंप्यूटर दुकान से हजारों रुपये के पार्ट्स चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश दुकान से हार्ड डिस्क, एसएसडी और प्रोसेसर पार कर ले गया। हालांकि, पास ही के एक अन्य व्यापारी की सजगता से चोरी गए माल के सीरियल नंबर का मिलान हो गया और चोरी का खुलासा हुआ। तुकोगंज पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राज मोहल्ला निवासी गौरव पिता रामकिशोर दरक की सिल्वर मॉल में कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान है। फरियादी ने बताया कि दुकान की जांच करने पर दो सीगेट कंपनी की हार्ड डिस्क, तीन फॉक्सिन कंपनी की एसएसडी और एक इंटेल कंपनी का प्रोसेसर कुल कीमत लगभग 25,600 रुपये कम पाए गए। पास के दुकानदार द्वारा संदिग्ध युवक से मिले सीरियल नंबर का मिलान करने पर चोरी का पता चला। तुकोगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें