शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

कंपनी में घुसकर युवक के सिर पर लोहे की राड से हमला, केस दर्ज

बाणगंगा थाना क्षेत्र में सांवेर रोड स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक पर पुराने पैसों के विवाद को लेकर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने…

बाणगंगा थाना क्षेत्र में सांवेर रोड स्थित एक कंपनी में काम करने वाले युवक पर पुराने पैसों के विवाद को लेकर लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए फरियादी के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुख्य आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, फरियादी शायर पिता अनिश मंसूरी निवासी खारचा ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह सांवेर रोड स्थित एक कंपनी में काम कर रहा था। उसी दौरान आरोपी दीपक निवासी मुखर्जी नगर अपने अन्य दोस्तों के साथ कंपनी के अंदर पहुंचा। आरोपी दीपक ने वहां आते ही शायर से कहा कि तुमने सब लोगों से पैसे के बारे में क्यों बोला और इसी बात पर अकारण विवाद खड़ा कर दिया।

बात बढ़ने पर आरोपी दीपक और उसके साथी गालियां देने लगे। जब पीड़ित शायर ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी दीपक ने अपने हाथ में ली लोहे की रॉड से फरियादी के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि पीड़ित के सिर से खून बहने लगा। इसके साथ ही दीपक के साथियों ने भी फरियादी के साथ लात-घूंसे से मारपीट की। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें