सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

आयुक्त ने चलाई ई-बाइक

बाइक से कार्यालय पहुंचकर हरित परिवहन को अपनाने का संदेश दिया। सिंघल आज प्रातः रेडियो कॉलोनी स्थित अपने निवास से ई- बाइक द्वारा रवाना होकर रेसीडेंसी कोठी, जीपीओ चौराहा, मधु…

आयुक्त ने चलाई ई-बाइक

बाइक से कार्यालय पहुंचकर हरित परिवहन को अपनाने का संदेश दिया। सिंघल आज प्रातः रेडियो कॉलोनी स्थित अपने निवास से ई- बाइक द्वारा रवाना होकर रेसीडेंसी कोठी, जीपीओ चौराहा, मधु मिलन चौराहा एवं रीगल चौराहा होते हुए नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट चला रहे थे और उनका सुरक्षा कर्मी उनकी बाइक पर उनके पीछे बैठा हुआ था। आयुक्त ने एक चौराहा पर रेड सिग>ल होने पर अपना वाहन रोका तभी समीप एक पुलिसकर्मी बाइक पर बिना हेलमेट लगाए आकर रुका। एक ओर पुलिस हेलमेट के लिए जागरूक अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर बिना हेलमेट के कई पुलिसकर्मी नजर आते है। इसी प्रकार अपर आयुक्त प्रखर सिंह भी नो कार-डे के अवसर पर ई-बाइक के माध्यम से नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचे। नो कार डे के माध्यम से शहरवासियों को निजी वाहनों के स्थान पर साइकिल, ई-बाइक, लोक परिवहन, ई रिक्शा को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य वाहन प्रदूषण एवं ईंधन की खपत को कम करने के साथ ही शहर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है। इंदौर का पर्यावरण वैसे भी खतरनाक स्थिति की तरफ बढ़ता रहा है। इंदौर की ओर से इस तरह का प्रयोग किए जाने के बावजूद इंदौर की हवा में धूल और कार्बन के कण कम नहीं हो रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें