समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में राहगीर युवक की मौत हो गई। मोड़ पर कार चालक द्वारा अचानक वाहन मोड़ते समय हुई जोरदार भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रोशन पिता गुड्डू एक किराना दुकान पर काम करता था और वहीं से अपनी आजीविका चलाता था। गत 1 सितम्बर को वह पत्थर मुंडला रोड से गुजर रहा था तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने अचानक लापरवाही पूर्वक वाहन को टर्न लिया और कार को सीधी और जोरदार टक्कर लगने से रोशन आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगिरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल रोशन को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान कल मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एवं मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। किशनगंज थाना क्षेत्र में पिगडंबर के समीप एक हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन 8 मंजिला इमारत पर काम कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने से छठी मंजिल से सीधे नीचे जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बाबू पिता जामसिंह (34) निवासी ग्राम कनोडिया, जिला धार के रूप में हुई है। वह पिगडंबर के पास स्थित एक निर्माणाधीन 8 मंजिला बिल्डिंग में मजदूरी का काम कर रहा था। काम करने के दौरान जब वह छठी मंजिल पर मौजूद था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे जमीन पर आ गिरा। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया और साथी मजदूर तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



