इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र में बायपास सर्विस रोड पर अपनी ही गलती से हुए हादसे के बाद जीप सवार बदमाशों ने उल्टा ट्रक चालक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। ट्रक चालक की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम छनेरा जिला खंडवा निवासी फरियादी अजय पिता मोहर सिंह बंजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ट्रक चालक अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपना ट्रक लेकर यूनो बिजनेस पार्क के पास बायपास सर्विस रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार जीप क्रमांक एपी 09 बीपी 0555 के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ट्रक के बाएं तरफ
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



